त्यौहारी सीजन में पुलिस का फुलप्रूफ प्लान
More ...... from Same Reporter
|
![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() साढ़े तीन करोड़ की ठगी का मास्टर माइंड गिरफ्तारजालंधर। डीड राइटर राजिंदर कपूर के बेटे को आईपीएस क्लियर करवा सीधा डीएसपी भर्ती करवाने का झांसा दे साढ़े तीन करोड़ रु पये ठगने के मामले में पुलिस ने शनिवार को पांचवे आरोपी ग्रीन सिटी, मोहाली निवासी विपन को संगरूर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई जालंधर पुलिस और कॉल रिकॉर्ड उसकी गिरफ्तारी डाली गई। उसे कोर्ट में पेश कर 2 दिन का रिमांड लिया गया है।
जानकारी देते हुए आर्थिक अपराध शाखा के प्रभरी सुरिंदर सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले ही मुख्य आरोपी पुनीत तथा उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया था। वही जालंधर पुलिस विपन को संगरूर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है और उसकी आॅल रिकॉर्ड गिरफ्तारी डाली गई। सुरिंदर सिंह ने बताया कि विपन के अकाउंट में पुनीत ने लाखों रु पये डलवाए थे। इस मामले में पुलिस ने विपन को नामजद किया था। जांच में सामने आया था कि पुनीत मैचों पर सट्टा लगाने का आदी था। मोहाली में बैठे विपन से वह सट्टा लगवाता था। मैचों में पैसा हार गया तो उसने डीड राइटर से उसे पैसे दिलवाने की स्कीम बनाई। उसने विपन को एक बड़े अधिकारी की तरह पेश किया और डीड राइटर को कहा कि वो उनके बेटे विशू को डीएसपी बनाने में मदद करेगा। इसके बाद उसके अकाउंट में पैसा डलवा कर अपना कर्जा चुका लिया। जालंधर। डीड राइटर राजिंदर कपूर के बेटे को आईपीएस क्लियर करवा सीधा डीएसपी भर्ती करवाने का झांसा दे साढ़े तीन करोड़ रु पये ठगने के मामले में पुलिस ने शनिवार को पांचवे आरोपी ग्रीन सिटी, मोहाली निवासी विपन को संगरूर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई जालंधर पुलिस और कॉल रिकॉर्ड उसकी गिरफ्तारी डाली गई। उसे कोर्ट में पेश कर 2 दिन का रिमांड लिया गया है।
|