लुधियाना में BJP का पंजाब प्रदेश परिषद सम्मेलन, Buta Mohammad समेत कईं बड़ी हस्तियां पार्टी में शामिल, Ashwani Sharma बोले- पंजाब में नए संकल्प के साथ आएंगे
14-
Dec-
2021
Editor: Janvi Bithal
लुधियाना: पंजाब में विधानसभा चुनावों से पहले सियासत गर्माती जा रही है। वहीं आज लुधियाना में बीजेपी का पंजाब प्रदेश परिषद सम्मेलन हो रहा है। इस दौरान पंजाब सिंगर बूटा मोहम्मद सहित कईं बड़ी हस्तियों ने पार्टी का दामन थामा। वहीं पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने बताया कि इस सम्मेलन में चुनावी दृष्टिकोण से पार्टी के कार्यकर्ता के साथ संवाद होगा। पार्टी ये चुनवा जीते इस लक्ष्य बात होगी।
वहीं इस दौरान मोहल्ले के पदाधिकारी, जिले के पदाधिकारी और मोर्चों के जिला अधिकारी इस बैठक का हिस्सा बनेंगे। बीजेपी के वरिष्ठ नेता गजेंद्र सिंह शेखावत, पार्टी के महामंत्री दुष्यंत गौतम, सौदान सिंह,इस का हिस्सा बनेंगे। अश्विनी शर्मा ने आगे कहा कि बीजेपी ऐसा संगठन जो 365 दिन 24 घंटे चलता है। चुनाव हमारे लिए एक उत्सव की तरह होते हैं एक भी दिन हमारे संगठन में छुट्टी नहीं रहती है। वहीं मोगा में शिरोमणि अकाली दल की रैली पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि हर राजनीतिक पार्टी को कार्यक्रम करने का अधिकार है यही लोकतंत्र की खूबसूरती है। हम पंजाब में नए संकल्प के साथ जाने वाले हैं पंजाब में सत्ता का परिवर्तन होता रहा लेकिन व्यव्सथाओं का नहीं।